अयोध्या धाम में कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 300 संत और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। केरल की माता अमृतानंदमयी अपने एक हजार भक्तों के साथ ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी।

यूपी की धर्मनगरी अयोध्‍या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की स्थापना होने जा रही है। इस मौके पर आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 300 संत और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। केरल की माता अमृतानंदमयी अपने एक हजार भक्तों के साथ ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी।

यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आयोजित हो रहा है, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *