एक महिला द्वारा दरोगा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है

गाजियाबाद | एक महिला द्वारा दरोगा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने प्रेम संबंध बनाकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई और बाद में समझौते के नाम पर 35 लाख रुपये की मांग की, जिसमें तीन लाख रुपये नकद और 20 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल भी कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार महिला ने पैसे न देने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने और नौकरी से निकलवाने की धमकियां दी थीं। जब दरोगा की पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद जांच शुरू हुई और रेखा त्यागी नाम की महिला को पकड़ा गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *