9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट”वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट!!!

लखनऊ – वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट!!!

प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। रोजगार और बुनियादी ढांचे पर जोर। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपए हुई। 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख होने का अनुमान। 6 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई”

50 लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित। कृषि उत्पादन में यूपी नंबर वन बना।

यूपी में तेजी से निवेश बढ़ रहा है।2815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित”

“44747 करोड़ का निर्यात किया गया। 9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट”

”आयुष योजना के लिए 27 हजार करोड़। आयुष्मान योजना के लिए 2868 करोड़।

माटी कला के लिए 13 करोड़ रुपए। AI योजना के लिए 225 करोड़।फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1500 करोड़।

सड़क निर्माण के लिए 34 हजार करोड़। सड़क चौड़ीकरण के लिए 3700 करोड़”

”MSME के लिए 3822 करोड़। सिंचाई के लिए 18 हजार करोड़।

आवास,शहरी विकास के लिए 7 हजार करोड़। ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65 हजार 926 करोड़।

जेवर एयरपोर्ट के लिए 750 करोड़। जेवर एयरपोर्ट पर 5 नए रनवे बनेंगे।

नागरिक उड्डयन के लिए 2100 करोड़। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 200 करोड़।

अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़। नए शहरों के विकास के लिए 3500 करोड़।

ग्रामीण विकास के लिए 2400 करोड़। पंचायतों के लिए 32 हजार करोड़।

ओपन जिम निर्माण के लिए 130 करोड़। पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 100 करोड़”

उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। राज्य गेहूं और आलू उत्पादन में नंबर वन बन चुका है।

इसके साथ ही यूपी में निवेश की दर भी तेजी से बढ़ रही है और छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केन्द्र है। देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है।

उद्योग और तकनीक में निवेश के साथ ही प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप रैंकिंग में ‘लीडर श्रेणी’ की रैंकिंग हासिल हुई।

राज्य में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *