भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा रद्द हो गया है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा रद्द हो गया है।

काठमांडू पोस्ट ने नेपाली विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्हें 11 मई को दो दिवसीय यात्रा के लिए काठमांडू पहुंचना था। भारत सरकार ने नेपाल की नई बालेन शाह सरकार के साथ बातचीत करने और उसकी प्राथमिकताओं को समझने के लिए अपने विदेश सचिव विक्रम मिस्री को काठमांडू भेजने का फैसला किया था। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की दिशा तय होने की उम्मीद थी लेकिन अब ये दौरा टल गया है।कई सरकारी अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त काठमांडू पोस्ट को यात्रा रद्द होने के पीछे भारतीय विदेश सचिव की व्यस्तताओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने नेपाल को सूचित किया कि यह यात्रा कम से कम अभी के लिए स्थगित कर दी गई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत की तरफ से फिलहाल के लिए यात्रा रद्द करने के पीछे कोई सटीक कारण नहीं बताया गया है।#nepal #IndiaNepalRelations #balenshah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *