बिहार की नई सरकार के संभावित मंत्रिमंडल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों के बीच विभागों और चेहरों को लेकर अंतिम खींचतान जारी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जदयू दोनों ही अपने-अपने कोटे से नए और पुराने चेहरों को संतुलित तरीके से शामिल करने की तैयारी में हैं। सहयोगी दलों लोजपा (रा), हम और रालोमो को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।भाजपा कोटे से संभावित मंत्री सूचीभाजपा की ओर से जिन नामों पर चर्चा है उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं सुरेंद्र मेहता।इसके अलावा नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कोटे में दो नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।जदयू कोटे से संभावित मंत्री सूचीजदयू की ओर से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा और जयंत राज को मंत्री पद मिल सकता है।नए चेहरों में मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार और रूहेल रंजन के नामों की चर्चा है। साथ ही संभावना है कि शीला कुमारी को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।सहयोगी दलों का प्रतिनिधित्वलोजपा (रा): संजय कुमार सिंह, संजय कुमारहिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा: संतोष कुमार सुमनराष्ट्रीय लोक मोर्चा: दीपका प्रकाश या स्नेहलताविभागों का गणितराज्य सरकार में कुल 47 विभाग हैं।भाजपा के पास: 29 विभागजदयू के पास: 18 विभागइन्हीं विभागों में से लोजपा (रा), हम और रालोमो को भी हिस्सेदारी दी जाती है। मंत्रिमंडल विस्तार में विभागों के नए बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
बिहार में कौन-कौन बनेंगे मंत्री जानये किस 2 क़ी किस्मत जागेगी

