भारत के जाने-माने रक्षा विशेषज्ञ और रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष में भारत की भूमिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जनरल बख्शी ने अमेरिका की दोहरी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत को केवल अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए और किसी दूसरे देश की जंग में मोहरा नहीं बनना चाहिए।

