हापुड़ जिले के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे जी का स्थानांतरण होने पर हापुड़ जिले की जनता रोती नजर आई
गाजियाबाद से हापुड़ 2011 में अलग होकर एक नया जिला बना। तब से लेकर अब तक 16 जिलाधिकारी यहां तैनात रह चुके हैं। 17वीं जिलाधिकारी की तैनाती अभी हाल ही में हुई है, जिनका नाम कविता मीणा है। इन सबके बीच एक ऐसा नाम लोगों के दिलों और जुबान पर चढ़ गया, जिसकी विदाई में स्थानीय लोगों के साथ जिले भर के निवासी रो पड़े। यह नाम अभिषेक पांडेय का है।
हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का तबादला उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर किया गया है। हापुड़ जिले में 363 दिन तैनात रहे आईएएस अभिषेक पांडेय अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते रहेंगे। उनकी आम जनता की बीच पहुंच और लोगों से जुड़ाव अन्य जिलाधिकारियों से अलग बनाता है।

