प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्ममय जीवन के संदेश को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दिव्य आयोजन में परम पूज्य निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कर मन अत्यंत भावविभोर हो उठा। गौ सेवा की पवित्र भूमि पर राम कथा का यह अद्भुत संगम समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज में सद्भाव और धर्म की स्थापना हो।
जय श्रीराम 🚩

