पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्षता पर मंथन संगठन को मजबूत बनाने पर जोर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक

मनोज ठाकुर

पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्षता पर मंथन संगठन को मजबूत बनाने पर जोर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक


हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डांडी में रविवार को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का आयोजन संगठन के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा की ओर से किया गया जिसमें क्षेत्र के कई पत्रकारों और पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने की इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई विशेष रूप से पत्रकारों की सुरक्षा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को लेकर विचार विमर्श हुआ वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में संगठनात्मक एक जूटता बेहद आवश्यक है पत्रकारों के हितों की रक्षा उनके अधिकारों के संरक्षण और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा ताकि संवाद और समन्वय को और अधिक सशक्त बनाया जा सके सभी सदस्यो ने संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा डॉक्टर अर्जुन नागयान सनत शर्मा विवेक शर्मा शहीद अहमद आशीष शर्मा व नवनीत शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *