आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

मनोज ठाकुर

आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं को एकजुट कर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़े मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नीतू सिंह ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ में नीतू सिंह की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह अपने दायित्वों पर खरी उतरेंगी।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही बाहरी तत्वों द्वारा आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया और आशा जताई कि जल्द ही प्रदेश में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के वर्तमान ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए कहा कि—

प्रदेश में बेरोजगारी, पहाड़ों से पलायन लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवा वर्ग में असंतोष है।

शिक्षा व्यवस्था में निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों का आर्थिक शोषण गंभीर समस्या बन चुकी है।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी संतोषजनक नहीं है।

रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी से आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ प्रदेश में तेजी से संगठन विस्तार कर रही है। सभी जिलों में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी भी उतारेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी और प्रदेश के विकास तथा आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

मंच संचालन नमन जैन व आस्था बघेल द्वारा किया गया।

इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी__
और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

नीतू सिंह
प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
उत्तराखंड प्रदेश इकाई प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह जी मंजू सीजी महासचिव जी रागिनी गुप्ता उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव विनेश कुमार प्रदेश सचिव संजय कुमार जिला अध्यक्ष गौतम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *