कर्ज कर्ज और फिर कर्ज, अर्थात UAE से पैसे लेकर डूबती और चरमराती अर्थव्यवस्था को संभालने वाला पाकिस्तान फिर से कर्ज लेकर लौटाएगा UAE का कर्ज
सऊदी अरब ने आश्वासन दिया है कि 5 अरब डॉलर के कर्ज संकट में फंसे पाकिस्तान की वो वित्तीय मदद करेगा।
सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल-जदान ने पिछले दिनों इस्लामाबाद का एक दिनों का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को पूर्ण वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया है। सऊदी अरब ने ये आश्वासन उस वक्त दिया है जब पाकिस्तान एक बार फिर से कर्ज संकट में फंस गया है। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव ने उसकी इकोनॉमी को काफी परेशान किया है। उसे पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय भारी बाहरी कर्जों से जूझ रहा है। अकेले इसी महीने उसे करीब 5 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। इसमें कुल लगभग 4.8 अरब डॉलर का भुगतान शामिल है जिसमें से 3.5 अरब डॉलर तो सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात को देना है। पाकिस्तान को अगर किसी दूसरे देश से वित्तीय मदद नहीं मिली या अगर पाकिस्तान के इस कर्ज की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो उसका विदेशी मुद्रा घटकर 11.5 अरब डॉलर ही रह जाएगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान में नकदी संकट उत्पन्न हो सकता है और देश की अर्थव्यवस्था में तनाव आ सकता है

