ईरान युद्ध के बाद पैदा हुए उर्जा संकट के बीच तेल भेजने के लिए श्रीलंका ने भारत का धन्यवाद किया है.

ईरान युद्ध के बाद पैदा हुए उर्जा संकट के बीच तेल भेजने के लिए श्रीलंका ने भारत का धन्यवाद किया है.

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत ने 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम सप्लाई भेजकर हमें मुश्किल से निकाला, जिसके लिए हम आभारी हैं. श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रविवार को बताया कि उनकी इस मुद्दे पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से बात हुई थी. इसके कुछ ही दिन में भारत से मदद आ गई है.

अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ दिन पहले मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी. मेरी उनसे श्रीलंका को मध्य-पूर्व के संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में आ रही रुकावटों पर चर्चा हुई थी. इसके बाद कल कोलंबो में 38,000 MT ईंधन पहुंच गया. भारत के त्वरित सहयोग के लिए मैं आभारी हूं. करीबी समन्वय के लिए एस. जयशंकर को भी धन्यवाद देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *