पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनज़र प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक हुई।
बैठक में विभिन्न रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें किसानों के लिए उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, महत्वपूर्ण क्षेत्रों हेतु आयात स्रोतों के विविधीकरण तथा भारतीय निर्यात के लिए नए बाजारों की पहचान पर विशेष बल दिया गया।
सरकार स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देशवासियों के हितों एवं कल्याण की रक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

