बीएचईएल हरिद्वार उपनगरी में नवनिर्मित, 05 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का, माननीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने लोकार्पण किया ।

हरिद्वार : बीएचईएल हरिद्वार उपनगरी में नवनिर्मित, 05 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का, माननीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने लोकार्पण किया ।

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति तथा हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार की उपस्थिति में, माननीय मंत्री महोदय ने यह सौर ऊर्जा संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री कुमारस्वामी ने कहा कि भारत सरकार स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है । उन्होंने बीएचईएल द्वारा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की । श्री के. सदाशिव मूर्ति ने कहा कि यह सोलर पावर प्लांट, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बीएचईएल का एक महत्वपूर्ण कदम है । श्री रंजन कुमार ने बताया कि इस संयंत्र से प्राप्त बिजली, संस्थान की आंतरिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक संतोष गुप्ता नगरिय प्रशासक भेल संजय पॉवर मंगल मुंडा समस्त अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *