देवबंद में बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की
बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में बनाई गई, यूजीसी कानून 8 मार्च को दिल्ली में होगा सवर्ण समाज का आंदोलन । रोहित कौशिक
देवबंद में बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अखंड भारत एक भारत निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के लोगों ने बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से देश और धर्म के लिए काम करने का आवाह्न किया। युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने कहा की बलिदानी चंद्रशेखर आजाद देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते वचन लिया था कि वह देशद्रोहियों की गोली से नहीं मारेंगे जिस दिन वह देश पर बलिदान होंगे वह गोली उनकी खुद की होगी।

उन्होंने कहा की बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को अपना आदर्श मानकर समाज के युवाओं को आगे बढ़ना होगा। जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार यूजीसी कानून के नाम पर स्वर्ण समाज को बर्बाद करने की साजिश रच रही है उसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। देश के स्वर्ण समाज का युवा बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की तरह उग कानून को वापस न होने तक लड़ाई लड़ेगा। कौशिक ने कहा कि काले कानून यूजीसी 8 मार्च को दिल्ली में पूरे देश का स्वर्ण समाज इकट्ठा होगा और इस काले कानून के खिलाफ आंदोलन करेगा इसलिए कार्यक्रम को सफल करें पश्चिम क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे
समाजसेवी रविंद्र गुरुजी मोहन फौजी मैं कहां की 9 मार्च को सहारनपुर में मध्य प्रदेश से स्वर्ण समाज के मुख्य आवाज एडवोकेट अनिल मिश्रा जी पहुंच रहे हैं सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल करें।
अमेरिका से आए एनआरआई राकेश शर्मा ने कहा सवर्ण समाज अपनी ताकत को पहचाने और यूजीसी काले कानून को किसी भी सूरत में देश के अंदर लागू न होने दिया जाए। किसी भी देश में आरक्षण नहीं है विश्व के हर देश में समानता का अधिकार है वहां सब एक धर्म के लोग हैं इसी की तर्ज पर भारत में भी एक समानता का अधिकार आना चाहिए और सामाजिक समरसता सभी जाकर बनेगी जब इस प्रकार के कानून वापस होंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए आचार्य वासुदेव भारद्वाज राजीव पंडित ने कहा कि आज सवर्ण समाज अपनी ताकत को पहचाने सवर्ण समाज के लोग यूजीसी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। शुभम वत्स संजय ठाकुर रूद्र त्यागी ने कहा जब समय आ गया है कफन बांधना है और यूजीसी के खिलाफ आर पार की लड़ाई लडी जाएगी।
कार्यक्रम के उपरांत सवर्ण समाज के समर्थन में युवाओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान धाम के महंत पंडित संत शर्मा ने की संचालन युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने किया।आचार्य मोहित शर्मा, शिवम शर्मा तुषार शर्मा शुभम वत्स, रविंद्र गुरुजी, मोहन फौजी, विशाल त्यागी, संजय ठाकुर, राजीव शर्मा, अभिषेक पंडित, विनय पंडित बंटी पंडित विक्रांत निकुंज दीक्षित अजय पंडित आदि मौजूद रहे।

