अगर पुलिस हमें अरेस्ट करती है तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे।.
जनता सब देख रही है, प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हुए थे। हमारे साथ पुलिस की बेरहमी के बाद, हम कैंप में ही नहीं घुसे। सब कुछ CCTV में कैप्चर है… आरोप लगाने वाले लड़के कभी हमारे गुरुकुल में नहीं आए। कभी हमारे यहां पढ़े नहीं, हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट में जमा मार्कशीट के अनुसार वे हरदोई के एक स्कूल के स्टूडेंट हैं। जब वे कभी यहां आए ही नहीं और उनका इस जगह से कोई लेना-देना नहीं, तो कोई उनका कुछ कैसे कर सकता है ? कह रहे हैं कि “एक CD है” तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं करते ?
कुछ लोग चोंगा पहनकर सनातन धर्म को खत्म करने आए हैं। वे खुद को हिंदू कह रहे हैं। वे हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं।
– अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

