जनपद उत्तरकाशी के डॉ॰ चंद्र लाल भारती को इस संस्था ने ह्यूमन Rights and Dalit Upliftment Leadership के राष्ट्रीय अवार्ड 2026 से सम्मानित किया।

मनोज ठाकुर
दिनांक 21-2-2026 को उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड उज्जवल भवन बलुपुर, देहरादून में Institute for Social Reforms and Higher Education (NITI AYOG DARPAN MHRD) द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किय़ा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड़ सरकार के काबीना मंत्री श्री सुबोध उनियाल तथा विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में भारत सरकार में पंजीकृत इस संस्था ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान तथा प्रशंसनीय कार्य करने वालों लगभग 60 लोगों को सम्मानित किया। जनपद उत्तरकाशी के डॉ॰ चंद्र लाल भारती को इस संस्था ने ह्यूमन Rights and Dalit Upliftment Leadership के राष्ट्रीय अवार्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ॰ भारती इस समय ह्यूमन Right Of युनाइटेड नेशन के सदस्य भी हैं तथा सामाजिक तथा मानवाधिकार के किये कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व भी इन्हें भारत सरकार के द्वारा दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।


डॉ॰ चंद्र लाल भारती को भारत राष्ट्रीय श्री ऱत्न पुरस्कार 2026मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में ख़ुशी की लहर है। भारत सरकार के नीति आयोग में पंजीकृत संस्था इन्स्टिट्यूट फॉर सोशियल एन्ड हायर ऐजुकेशन चेरेटिबल ट्रस्ट देश में हर वर्ष इस प्रकार से अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों का चयन करती है। डॉ॰ भारती ने कहा कि जब भी पुरस्कार मिलता है तो समाज़ के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। डॉ॰ भारती को उत्तराखंड के कई लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *