यूजीसी बिल पर रोक — माननीय सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन
यूजीसी बिल पर रोक लगाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी पहल की है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं विशेष रूप से माननीय चीफ जस्टिस महोदय का पूरे देश की जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
इस निर्णय ने स्वर्ण कास्ट के दुखते हुए दिल को सहारा दिया है, उनकी पीड़ा को संवेदना दी है और सबसे बढ़कर हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में जाने से बचाने का कार्य किया है। यह फैसला केवल एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए न्याय, समरसता और समानता का संदेश है।
हम सब एक हैं—
न कोई छोटा, न कोई बड़ा,
न कोई अगड़ा, न कोई पिछड़ा।
हम सभी भारत माता की संतान हैं।
इस प्रकार के बिल समाज को जोड़ने के बजाय बाँटने का कार्य करते हैं, सामाजिक एकता को कमजोर करते हैं और हिंदुत्व को विभाजित करने का काम करते हैं। यूजीसी बिल भी उसी दिशा में एक खतरनाक कदम सिद्ध हो सकता था, लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने समय रहते उस पर रोक लगाकर देश को एक बड़ा संकट टाल दिया।
एक बार फिर, माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं माननीय चीफ जस्टिस महोदय को सादर नमन और हार्दिक अभिनंदन।
(धर्म रक्षक
अधीर कौशिक जी
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा

