इंदौर: भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सराफा क्षेत्र में रोज़ दिखाई देने वाले भिक्षुक मांगीलाल को रेस्क्यू करने पर पता चला कि वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। मांगीलाल के पास तीन पक्के मकान हैं, जिनमें से एक तीन मंज़िला, तीन ऑटो, और एक डिज़ायर कार शामिल है। विकलांगता के आधार पर शासन से 1 बीएचके मकान मिलने के बावजूद वह लगातार भिक्षावृत्ति करता रहा। जांच में यह भी सामने आया कि वह लोगों को ब्याज पर पैसा उधार देता है और वाहनों को किराए पर चलवाकर भी कमाई करता है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उसे अभियान के तहत रेस्क्यू किया गया है और आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी।
करोड़पति भिखारी का गजब का कारनाम

