वाराणसी मणिकर्णिका मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
। वाराणसी के मणिकर्णिका मंदिर को ध्वस्त किए जाने की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष संदीप राणा एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और मंदिर ध्वस्तीकरण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाएं भड़काकर की जा रही राजनीति को कांग्रेस होने नहीं देगी। प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, हरिओम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, धर्मपाल जोशी, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, प्रवीण चौधरी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद।

