राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी जी का देहरादून और हरिद्वार में भव्य स्वागत हुआ।
देहरादून के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अरुण शर्मा जी, कार्यालय प्रभारी श्री उदित पांडे जी, श्री जितेंद्र चौधरी जी ने पारंपरिक किसान यूनियन की टोपी और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी एवं श्री पंकज दीदान जी भी उपस्थित रहे।
इसके बाद, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री सिंघी जी ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार में माँ गंगा की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह दौरा व्यापारिक विकास और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत के बीच एक सुंदर सामंजस्य स्थापित करने वाला रहा।

