🇮🇳आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर भगदड़ की स्थिति से निपटने हेतु बहु-एजेंसी मॉकड्रिल का आयोजन🇮🇳
💥जीआरपी उत्तराखण्ड द्वारा आगामी कुम्भ मेला-2027 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य तथा सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई मॉकड्रिल
आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 28.11.2026 को थाना जीआरपी हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत भगदड़ की स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ होने की काल्पनिक सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी जीआरपी द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों एवं आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार को सूचना दी गई। सूचना पर जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट, फायर सर्विस, राजस्व विभाग, आरटीओ विभाग, चिकित्सक दल सहित एम्बुलेंस, स्थानीय पुलिस, बीएसएफ, आरपीएफ, एसडीआरएफ एवं जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया तथा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर भगदड़ की स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।


मॉकड्रिल के दौरान कुल 11 यात्रियों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति प्रदर्शित की गई, जिनमें 03 गंभीर एवं 08 सामान्य रूप से घायल दर्शाए गए। गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर करने तथा शेष 08 घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु मेला अस्पताल हरिद्वार भेजने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया गया।
मॉकड्रिल के समापन पर अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों एवं व्यवस्थागत चुनौतियों की समीक्षा की गई। उच्चाधिकारियों द्वारा रेलवे विभाग, जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आगामी कुम्भ मेला-2027 के दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारीगण
1,श्री गौतम कुमार, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट, जनपद हरिद्वार।
2,श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड, हरिद्वार।
3,श्री मदन लाल, नायब तहसीलदार, जनपद हरिद्वार।
4, सुश्री अनिता गैरोला, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन जीआरपी हरिद्वार।
5 श्री कमल सिंह कोरंगा, निरीक्षक, पुलिस कार्यालय जीआरपी हरिद्वार।
6 श्रीमती प्रीति कर्णवाल, थाना प्रभारी, थाना जीआरपी हरिद्वार।
7 श्री धर्मेन्द्र सिंह, एसडीआरएफ, हरिद्वार।

