समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले चुनावी शंखनाद करते हुए अपने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

सपा ने 5 विधानसभा प्रत्याशियों का ऐलान किया

सहारनपुर – BREAKING

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले चुनावी शंखनाद करते हुए अपने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

मंगलवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से जारी इस लिस्ट में “होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान” के नारे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

घोषित प्रत्याशी –

  1. उमर अली खान – बेहट विधानसभा (01), सहारनपुर
  2. आशु मलिक – सहारनपुर विधानसभा (04), सहारनपुर
  3. नाहिद हसन – कैराना विधानसभा (08), शामली
  4. महबूब अली – अमरोहा विधानसभा (41), अमरोहा
  5. ज्योति लोधी – ललितपुर विधानसभा (226), ललितपुर

सहारनपुर से एक बार फिर आशु मलिक को दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया है, वहीं उमर अली खान को भी बेहट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन को कैराना से उतारा गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा ने इस बार जल्दी प्रत्याशी घोषित कर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक तैयारी को समय देने की रणनीति अपनाई है। पीडीए फॉर्मूले के तहत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को एकजुट करने पर खास फोकस किया जा रहा है।

पहली सूची के बाद अब अन्य सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

SamajwadiParty #AkhileshYadav #UPAssembly2027 #Saharanpur #Behat #Kairana #Amroha #Lalitpur #PDA #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *