गौमाता को समर्पित हुई इस बार की देवदीपावली

गौमाता को समर्पित हुई इस बार की देवदीपावली

वाराणसी,24.11.26

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में शंकराचार्य घाट पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रम्हचारी परमात्मानंद जी के सान्निध्य में भारी संख्या में उपस्थित संतों,भक्तों एवं वैदिक विद्यार्थियों के उपस्थिति में देवदीपावली को गौदेवदीपावली के रूप में मनाकर गौरक्षा का संदेश दिया गया।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में मनाई गई देवदीपावली को परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के आदेशानुसार गौमाता को समर्पित किया गया है।आज शंकराचार्य घाट पर रंगोली एवं दीपों के माध्यम से बछड़े को दुग्धपान कराती गौमाता की आकृति उकेरी गई।मान्यता है कि काशी में देवदीपावली के दिन महादेव के साथ समस्त देवी देवता भी अवतरित होते हैं।और आज 33 कोटि देवी देवताओं की आश्रयस्थली गौमाता की हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं उनको राष्ट्र एवं राज्यमाता घोषित करने का संदेश देकर सभी देवी देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास किया गया।शंकराचार्य जी महाराज बताते हैं कि सनातनधर्मियों के जीवन में ईश्वर व गुरु का सबसे ऊंचा स्थान है लेकिन जब हमारे घर में पहली रोटी बनती है तो ईश्वर या गुरु को नही बल्कि गौमाता को समर्पित की जाती है।इससे भी हम गौमाता के महत्व को आसानी से समझ सकते हैं।

आयोजन स्थल पर उपस्थित समस्त लोगों ने गौमाता के जयकारे के साथ एक स्वर में राष्ट्र में गोकशी को पूर्ण प्रतिबंधित कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की सरकार से मांग की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री~साध्वी पूर्णांबा दीदी,रमेश उपाध्याय,हजारी कीर्ति शुक्ला,सुनील शुक्ला,के के दिवेदी,शिवाकांत मिश्रा,दीपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में वैदिक विद्यार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

प्रेषक
संजय पाण्डेय~मीडिया प्रभारी।
परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *