जीआरपी उत्तराखंड की बड़ी सफलता: 06 माह पूर्व लापता 06 वर्षीय बालक पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद

🛑जीआरपी उत्तराखंड की बड़ी सफलता: 06 माह पूर्व लापता 06 वर्षीय बालक पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद🛑

💥 जीआरपी हरिद्वार टीम ने गैर-राज्य में दबिश देकर बालक को खोज निकाला
💥जीआरपी हरिद्वार ने लगातार प्रयास रखा जारी
💥बालक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा गैर-राज्य में लगातार दबिश एवं सुरागरसी-पतारसी की गई।
💥 परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

दिनांक 05.06.2026 को रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित चार्जिंग स्टेशन के पास से वादी गुड्डू पुत्र राजबीर सिंह, निवासी ग्राम कटोली, इस्लामपुर, थाना हुलासगंज, जनपद जहानाबाद, बिहार के 06 वर्षीय पुत्र आदित को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने के संबंध में दिनांक 06.06.2026 को थाना जीआरपी हरिद्वार में मु0अ0सं0-26/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक नीरज जोशी द्वारा की जा रही थी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड, हरिद्वार सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्री अनुज आर्य के कुशल मार्गदर्शन में थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गैर-राज्य में दबिश दी गई तथा विभिन्न स्तरों पर सुरागरसी एवं पतारसी की गई।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 23.11.2026 को गुमशुदा बालक आदित को लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत बालक को अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति (CWC), हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा बाद में सकुशल उसके संरक्षक/चाचा मनीष कुमार पुत्र राजबीर सिंह, निवासी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया।
जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्परता, सूझबूझ एवं निरंतर प्रयासों से लगभग छह माह से लापता बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल से एक परिवार की खुशियां वापस लौटी हैं तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस टीम
1, उ0नि0 नीरज जोशी
2,अ0उ0नि0 अतुल चौहान
3,अ0उ0नि0 कैलाश नाथ
4,अ0उ0नि0 श्यामदास
5,हे0का0 पृथ्वी नेगी
6,का0 77 मुकेश कुमार
7,का0 78 जोगेन्द्र कुमार
8,का0 213 खलील जावेद
9,का0 मनोज कुमार (एसओजी जीआरपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *