मौत के मुंह से मासूम को निकाल लाई पुलिस!


दिनांक: 04 नवंबर 2026 | मोहब्बेवाला – देहरादून

🚨 मौत के मुंह से मासूम को निकाल लाई पुलिस!

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और उसमें एक ही परिवार के पांच लोग फंस गए।

इस मुश्किल घड़ी में इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौड़ की टीम और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर छह साल के मासूम माहेर कपूर को सकुशल बाहर निकाल लिया।

हादसे में बच्चे के पिता मिश्रेस कपूर (38), मां निशा आनंद कपूर (38), दादी किरण कपूर (63) और चालक नीरज की मौत हो गई।

मासूम को सुरक्षित निकालने वाली पुलिस टीम के जज्बे को सलाम! 🙏
दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

Dehradun #Mohabbewala #Police #RescueOperation #Uttarakhand #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *