गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के यशस्वी रजिस्ट्रार प्रो. सत्यदेव निगमालंकार जी पर हुआ कायरतापूर्ण जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय घटना.

BREAKING | गुरुकुल कांगड़ी पर हमला बर्दाश्त नहीं!

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष में धर्म और शिक्षा के पावन धाम पर हमला

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के यशस्वी रजिस्ट्रार प्रो. सत्यदेव निगमालंकार जी पर हुआ कायरतापूर्ण जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय है। यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि महर्षि दयानंद और स्वामी श्रद्धानंद की पावन परंपराओं पर है।

आज आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य, मंत्री विजयपाल सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मोहित आर्य, वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने जॉली ग्रांट अस्पताल पहुँचकर रजिस्ट्रार महोदय से भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हमारी स्पष्ट चेतावनी — शिक्षा और संस्कारों की तपोभूमि को उपद्रव का केंद्र बनाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होकर रहेगी। आर्य समाज अपने निर्भीक अधिकारियों के साथ पूरी मजबूती से चट्टान की तरह खड़ा है!

Ganga News 24 | हरिद्वार

AryaSamaj #GurukulKangri #SwamiShraddhanandBalidanShatabdi #JusticeForRegistrar #AryaPratinidhiSabhaHaryana #ZeroTolerance #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *