भगवानपुर में सजा पुलिस का महा-जनता दरबार – ADGP और SSP ने सुनीं सैकड़ों फरियादें
महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, यातायात सुधार और CCTV पर जोर
भगवानपुर, हरिद्वार | 23.10.2026 – गंगा न्यूज़ 24 HD Official संवाददाता

भगवानपुर में आज पुलिस द्वारा महा-जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह एसपी देहात अभय सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
प्रमुख फैसले:
- महिला सुरक्षा हेतु रात 10 बजे से गश्त बढ़ेगी, महिला हेल्पलाइन 1090 को सक्रिय किया जाएगा
- भगवानपुर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान, अवैध विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई
- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल
- शहरभर में 50 नए CCTV कैमरे लगेंगे, स्कूल-कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी
अधिकारियों के बयान:
ADGP: “जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान हमारी प्राथमिकता है”
SSP: “नशा और असामाजिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस, नियमित जनता दरबार अब हर माह होगा”
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

