देहरादून के समर वैली स्कूल में बवाल, टीचर पर यौन उत्पीड़न के आरोप
देहरादून के प्रतिष्ठित समर वैली स्कूल में उस समय हंगामा मच गया जब एक टीचर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

