गर्लफ्रेंड बनाओ, लेकिन वादा करते हो तो शादी भी करो’ – राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं को दी बड़ी सीख

‘गर्लफ्रेंड बनाओ, लेकिन वादा करते हो तो शादी भी करो’ – राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं को दी बड़ी सीख

लखनऊ –

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्यपाल गुरुवार को लखनऊ के महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद थे। समारोह में 2279 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा दिए गए। यूनिवर्सिटी कैंपस में मिनी एक्सपो भी लगाया गया था।

क्या कहा राज्यपाल ने?

युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा – “मैं गर्लफ्रेंड बनाने के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन युवाओं को पहले आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इससे वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकेंगे।”

उन्होंने आगे कहा – “आप किसी को गर्लफ्रेंड बनाते हो तो शादी भी करो। आप शादी का वादा करते हो और बाद में लड़की को मां बनाकर उस लड़की को अपनी जिंदगी से फेंक देते हो। 13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत है।”

रिश्तों की जिम्मेदारी समझने की सलाह:

राज्यपाल ने युवाओं को रिश्तों की जिम्मेदारी समझने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल शौक या कम उम्र में रिश्ते बनाकर उन्हें बीच में छोड़ना या जिम्मेदारियों से भागना गलत है। किसी भी रिश्ते में आने से पहले मानसिक परिपक्वता और भविष्य की स्पष्टता होना आवश्यक है। पहले अपने पैरों पर खड़े हो जाओ, ताकि परिवार की जिम्मेदारी उठा सको।

राज्यपाल के इस बयान के बाद युवाओं के बीच रिलेशनशिप, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

AnandibenPatel #UPGovernor #Lucknow #MaharishiUniversity #YouthAdvice #GangaNews24HDOfficial

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *