गुजरात के सूरत में नवरात्रि के जश्न के बीच इंसानियत और कर्तव्य की मिसाल!
सूरत के Maathe Hospital की डॉ. कल्पना सवानी गरबा ग्राउंड में चनिया-चोली में गरबा खेल रही थीं, तभी रात 1 बजे इमरजेंसी कॉल आया। बारडोली की क्रिटिकल मरीज की जान बचाने के लिए वो Rapido बाइक पर बैठकर गरबा ड्रेस में ही सीधे ICU पहुंच गईं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज कर मरीज की जान बचा ली।
असली हीरो ऐसी ही डॉक्टर होती हैं! सूरत की डॉ. कल्पना को सलाम 🙏

