❇️पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री – ‘जन नीति भारत’ पार्टी का किया गठन, 2027 में मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
✍️Ⓜ️लखनऊ/मीरजापुर। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में बड़ा कदम रखते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ के गठन की घोषणा की है। 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने इसका ऐलान किया।
उन्होंने साफ किया कि वह किसी मौजूदा दल में शामिल नहीं होंगी, बल्कि अपनी अलग पार्टी के जरिए चुनावी मैदान में उतरेंगी और 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में मीरजापुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी।
IAS से इस्तीफा और नया सफर
2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को निजी कारणों और पारिवारिक प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था, जिसे 15 सितंबर को स्वीकार कर लिया गया। राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं और मीरजापुर, संत कबीर नगर और देवरिया में DM रह चुकी हैं।
29 सितंबर को पहले वीडियो में उन्होंने कहा था – “मैं उन लोगों की आवाज बनना चाहती हूं, जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंचती”।
पार्टी का विजन: लोकतंत्र को सिर्फ 5 साल में एक बार वोट देने तक सीमित न रखकर जनता को सीधे नीति-निर्माण, फैसलों और जनसेवाओं की निगरानी में भागीदार बनाना।

