मनोज ठाकुर
🕉️ हरिद्वार से बड़ी खबर 🕉️
जूना अखाड़े की पावन छड़ी यात्रा शुरू, चारधाम जाएगी
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ऐतिहासिक पावन छड़ी यात्रा का धर्मनगरी हरिद्वार में भव्य शुभारंभ।
यात्रा का मार्ग: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित केदारखंड-मानसखंड के प्रमुख पौराणिक तीर्थ – सिद्धपीठ, शिवालय, शक्तिपीठ, ओम पर्वत, आदि कैलाश।
उद्देश्य: सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक चेतना जागरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश।
शुभारंभ: सिद्धपीठ माया देवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर रवाना। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने पूजा करवाई।
नेतृत्व: हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में लगभग 70 साधु-संत, नागा सन्यासी और श्रद्धालु।
उपस्थित: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती।

