🔴 GANGA NEWS 24 OFFICIAL | HARIDWAR KUMBH 2027 GROUND REPORT
मनोज ठाकुर
धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ 2027 सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़कों को छोटा करने का आरोप, जनता में आक्रोश
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर सौंदर्यीकरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। शहर की सबसे व्यस्त देवपुरा चौक से लेकर आर्य नगर चौक तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। सड़क किनारे नाले के पास निर्माण कार्य चलने से प्रतिदिन परशुराम चौक पर आने-जाने वाले हजारों लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव प्रतिदिन बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जिनके ऊपर शहर को सुविधाजनक और सुंदर बनाने का दायित्व है, वही लोग सड़कों को और कंजेस्टेड यानी छोटा कर रहे हैं।
हरिद्वार के हृदय स्थल रानीपुर मोड़ से देवपुरा चौक तक कुंभ मेले के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़क के दोनों ओर लगभग 1.5 फुट खड़ी टाइल लगाई जा रही है। इससे पूर्ववर्ती सड़क की चौड़ाई लगभग 3 फुट कम हो जाएगी।
इसका सीधा असर यह होगा कि बैंक, दुकान और होटल आदि के सामने खड़े होने वाले वाहन सीधे मुख्य सड़क पर आ जाएंगे, जिससे जाम और बढ़ेगा और फिर उन वाहनों का चालान पुलिस द्वारा काटा जाएगा।
तस्वीर में देखिए – Le Grand Hotel, रानीपुर मोड़ के पास फुटपाथ तोड़कर टाइल्स लगाने का काम चल रहा है, मलबा सड़क पर बिखरा है, वाहन सड़क पर खड़े हैं।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की मानसिकता “अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता” वाली हो गई है। विकास के नाम पर बिना प्लानिंग के काम किया जा रहा है।
GANGA NEWS 24 की मांग: प्रशासन तत्काल इस मामले में इंजीनियरों की टीम भेजकर सड़क की चौड़ाई का सही मापन करे और जनता को हो रही परेशानी का समाधान निकाले।
📍 लोकेशन: रानीपुर मोड़ से देवपुरा चौक व देवपुरा से आर्य नगर चौक, हरिद्वार
📅 दिनांक: 07 अक्टूबर 2026
#GangaNews24Official #Haridwar #KumbhMela2027 #RoadNarrow #RanipurMore #DevpuraChowk #AryaNagarChowk #PublicIssue #TrafficJam

