हरिद्वार: जनपद में SSP नवनीत सिंह का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 सर्किल बढ़े, अब कुल 9 सर्कल
हरिद्वार जनपद में 03 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपद में 02 नए सर्किल की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब जनपद में कुल 9 सर्कल हो गए हैं।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
नवगठित 9 सर्किलों का विवरण इस प्रकार है –
1. सर्किल बहादराबाद – सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी – कोतवाली बहादराबाद + कोतवाली कलियर का प्रभार।
2. सर्किल नगर – क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी – कोतवाली नगर + कोतवाली श्यामपुर।
3. सर्किल ज्वालापुर – क्षेत्राधिकारी संजय चौहान – कोतवाली ज्वालापुर + कोतवाली पथरी।
4. सर्किल सदर – क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी – कोतवाली सिड़कुल + पुलिस लाइन।
5. सर्किल रुड़की – क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी – कोतवाली रुड़की + कोतवाली गंगनहर।
6. सर्किल मंगलौर – क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी – कोतवाली मंगलौर + कोतवाली झबरेड़ा।
7. सर्किल लक्सर – क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी – कोतवाली लक्सर + कोतवाली खानपुर।
8. सर्किल भगवानपुर – क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे – कोतवाली भगवानपुर + थाना बुग्गावाला।
9. सर्किल रानीपुर – क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखण्ड – कोतवाली रानीपुर + कोतवाली कनखल।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नए सर्कल गठन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और आम जनता की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र हो सकेगा।
#GANGA NEWS 24 OFFICIAL | Haridwar Police Breaking

