❄️जीआरपी उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार❄️
⭕ एसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता ।
⭕अपराधों पर जीआरपी लक्सर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।
⭕ जीआरपी लक्सर ने शातिर चोर को माल सहित किया गिरफ्तार।
⭕ पूर्व में कई अपराधों में जा चुका है जेल।
पुलिस अधीक्षक, सुश्री अरुणा भारती जीआरपी उत्तराखंड व श्री अनुज पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के दिशा निर्देशन में जीआरपी उत्तराखंड द्वारा रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलवे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री राजीव चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी लक्सर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 305(2) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना जीआरपी लक्सर व मुकदमा अपराध संख्या 24/2026, धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना जीआरपी लक्सर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना जीआरपी लक्सर पुलिस टीम द्वारा दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त आसिफ को रुड़की रेलवे स्टेशन पर किलोमीटर संख्या 1556/47 के पास अप लाइन के किनारे स्थित छोटे अंडरपास के ऊपर से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को समय करीब 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दोनों अभियोगों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: आसिफ पुत्र तोहसिन
उम्र: करीब 24 वर्ष
निवासी: एकता कॉलोनी, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर।
बरामदगी
1,मु0अ0स022/2026 धारा 305(2)317(2) में ₹3650 रुपए बरामद
2मु0अ0स0 24/2026 धारा 304(2)317(2) में₹5000 बरामद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1, मु0अ0स0 9/26 धारा 317 (२) बीएनएस, थाना जीआरपी सहारनपुर, उ0प्र 0
पुलिस टीम
1,अ0उ0नि0 सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की।
2, हे कां 32 अनिरुद्ध त्यागी 3-कां0 164 जाहुल हसन
4-कां0 04 संदीप कुमार
5का 43 चन्द्रकिरण

