हरिद्वार: HRDA की आज दोहरी कार्रवाई – दो जगह अवैध निर्माण सील | 03/10/2026

BREAKING | हरिद्वार: HRDA की आज दोहरी कार्रवाई – दो जगह अवैध निर्माण सील | 03/10/2026

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दो स्थानों पर सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की।

सेक्शन 1 – वाद संख्या UCMS/HRDA/C/0866/2024
श्री अक्षय मल्होत्रा, सप्तसरोवर, हरिद्वार में निर्गत सील आदेश संख्या 3880(II) दिनांक 23.07.2026 के विरुद्ध अपील संख्या 16/2025-26 में मा0 न्यायालय/अध्यक्ष HRDA द्वारा आदेश दिनांक 29.08.2026 निर्गत किये गये थे। उक्त आदेश का अनुपालन स्थल पर प्राधिकरण स्तर से कराया गया। सचिव के निर्देशानुसार बिना नक्शे चल रहे निर्माण को सीज किया गया।

सेक्शन 2 रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
श्री करन मल्होत्रा/हितबद्ध व्यक्ति, कन्या गुरुकुल के आगे फ्लाईओवर के नीचे, पुल जटवाड़ा, हरिद्वार स्थित वाद के आंशिक भाग को पुलिस बल की सहायता से प्राधिकरण की टीम द्वारा आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को सील किया गया।

HRDA #Haridwar #SealingAction #DoubleAction #SaptSarovar #PulJatwara #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *