प्राची गुप्ता ने पौधारोपण व स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

प्राची गुप्ता ने पौधारोपण व स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

2 अक्टूबर को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष में लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष प्राची गुप्ता के द्वारा शहर के कई इलाकों में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उनके नेतृत्व में बैरागी कैंप व गंगा घाट पर स्वच्छता के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया। संस्था द्वारा लगातार हरित हरिद्वार अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। शहर के विभिन्न स्थानों विद्यालय, हॉस्पिटल, मंदिर, पार्क, गंगा घाट पर पौधे लगाए जा रहे हैं और लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह अपने आसपास स्वच्छता रखें व पेड़ पौधे लगाएं।

इस कार्यक्रम में एडवोकेट प्राची गुप्ता, निशा गुप्ता, रीना चौधरी, प्रेरणा बंसल, अनिल जी, अश्विक गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

GandhiJayanti #ShastriJayanti #Haridwar #PrachiGupta #LokKalyanSevaTrust #HaritHaridwar #SwachhBharat #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *