The Chaupal नाम के मंच ने बड़े धूमधाम से मनाया अपना 50 वां बैठक समारोह

The Chaupal नाम के मंच ने बड़े धूमधाम से मनाया अपना 50 वां बैठक समारोह

सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार के सदस्य, जो हरिद्वार क्षेत्र में रहते हैं, ने The Chaupal नाम से एक मंच बनाया हुआ है जिसमें सभी सदस्य प्रत्येक माह 15 व 30 ता० को बैठक करते हैं तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने विगत 30 तारीख को अपनी 50 वीं बैठक को बड़े धूमधाम से मध्य हरिद्वार के एक होटल में मनाया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात रात्रि सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में हुई विभिन्न बैठकों के चित्रों की एक सूक्ष्म प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका नाम रखा गया “यादों के झरोखे से”। इस अवसर को यादगार बनाने के लिये सभी सदस्यों को एक सुन्दर स्मारिका भी भेंट की गई।

TheChaupal #Haridwar #SeniorCitizenForum #50thMeeting #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *