BREAKING – काफी लंबे अरसे बाद हरिद्वार में खनन शुरू
हरिद्वार जनपद में काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खनन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से शुरू की जाएं, इसमें किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। साथ ही उच्च न्यायालय नैनीताल एवं NGT नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

