देहरादून में MBBS प्रवेश में फर्जीवाड़े का बड़ा दावा – जांच की मांग तेज

🚨 Ganga News 24 | 28 सितंबर 2026

देहरादून में MBBS प्रवेश में फर्जीवाड़े का बड़ा दावा – जांच की मांग तेज

देहरादून में एमबीबीएस दाखिले के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है।

मामला उजागर करने वाले प्रदीप बहुगुणा का दावा है कि अगस्त से लेकर एमबीबीएस सीट आवंटन से ठीक पहले तक करीब 50 फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाए गए।

बहुगुणा ने इस पूरे मामले में संबंधित कार्यालय की भूमिका की जांच की मांग की है। उनका दावा है कि 14 प्रमाण पत्रों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जा चुकी है और जल्द ही पूरी सूची सरकार को दी जाएगी।

यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला सिर्फ एमबीबीएस दाखिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य की अन्य सेवाओं और लाभों के लिए जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह दावा शिकायतकर्ता द्वारा किया गया है, Ganga News 24 स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करता, जांच विषय है।

#Dehradun #UttarakhandNews #MBBSAdmission #FakeCertificate #Investigation

Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *