होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग का हुआ भव्य शुभारंभ, डिजिटल लीनियर एक्सेलेरेटर और PET CT स्कैन जैसी विश्वस्तरीय सुविधा से लैस

मनोज ठाकुर


GANGA NEWS 24 OFFICIAL | 18 सितंबर 2026 | HARIDWAR

होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग का हुआ भव्य शुभारंभ, डिजिटल लीनियर एक्सेलेरेटर और PET CT स्कैन जैसी विश्वस्तरीय सुविधा से लैस

हरिद्वार। लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में आज कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। अस्पताल के अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया।

यह नया विभाग डिजिटल लीनियर एक्सेलेरेटर और PET CT स्कैन जैसी एशिया की सबसे उन्नत तकनीकों से लैस है, जो कैंसर के सटीक निदान और बेहतर उपचार परिणामों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इस सुविधा के शुरू होने से उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों को अब कैंसर के उन्नत इलाज के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री विनय शंकर पाण्डेय, IAS, सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा द्वारा उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर मिश्रा के योगदान को सराहा और कहा कि हेल्थ सेक्रेट्री होने के नाते सरकार हर संभव सेवा और सहयोग के लिए उनके साथ है।

विशिष्ट अतिथियों ने दी बधाई –
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने डॉ. एस.के. मिश्रा जी को बधाई दी और कहा कि आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज हरिद्वार में ही उपलब्ध होना बड़ी बात है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, कुंभ मेला अधिकारी मनीष दत्त, अवधूत आश्रम के महामंडलेश्वर संतोषानंद, महाबलेश्वर सत्यानंद गिरी जी, प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, गंगा सभा के प्रचारक उज्ज्वल पंडित, पूर्वांचल सभा के आशुतोष पांडे, महेश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अस्पताल के संस्थापक डॉ. एस.के. मिश्रा (निदेशक) ने बताया कि आज यहां एशिया की कैंसर से संबंधित सबसे अच्छी मशीनों का उद्घाटन किया गया है और उनका प्रयास है कि उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित सभी जरूरतमंद लोगों को इस खतरनाक बीमारी में सहयोग दिया जा सके। होप हॉस्पिटल वास्तव में आशा की एक किरण है।

यह कार्यक्रम डॉ. आर.के. सिद्धू (CMD), डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर होप नर्सिंग के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने सभी गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

HOPEHospitalHaridwar #OncologyInauguration #CancerCare #VinayShankarPandey #MahantRavindraPuri #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *