PIB DEHRADUN | PRESS RELEASE | 17/09/2026
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नया रायपुर में देखा पारिस्थितिकी और शहरी विकास का संगम
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर के चौथे दिन मीडिया दल ने छत्तीसगढ़ के नंदनवन जू एंड सफारी और नया रायपुर का भ्रमण किया। पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में 13 सदस्यीय दल ने दोनों स्थानों पर विकास और संरक्षण से जुड़े पहलुओं को करीब से समझा।

- नंदनवन जू एंड सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला है, जिसमें 50 हेक्टेयर का जू, रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर तथा 52.52 हेक्टेयर का खंडवा डैम शामिल है।
- यहाँ 75 एकड़ में हर्बिवोर सफारी (सांभर, चीतल, नीलगाय, ब्लैकबक) और भालू, बाघ, शेर के लिए 50-50 एकड़ में अलग-अलग सफारी विकसित हैं। जू में व्हाइट टाइगर, एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर सहित 43 प्रजातियों के वन्यजीव हैं।
- नया रायपुर में योजनाबद्ध शहरी विकास, चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र और व्यवस्थित यातायात की संरचना को समझा।
यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

