17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक उत्तराखंड में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

GANGA NEWS 24 OFFICIAL – हरिद्वार

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक उत्तराखंड में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

हरिद्वार, 14 सितम्बर 2026

कार्यालय जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा पत्रांक-572/पर्य0यात्रा व्यव0पंजी0/पर्य0हरि0/2026-27 दिनांक 14 सितम्बर 2026 को एक आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश सं0-1400/एस0पी0ए0/सेवा संकल्प अभियान/2026-27 एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष, पर्यटन निदेशालय उत्तराखंड के पत्र संख्या-3430/2-2-745 के अनुपालन में 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक पूरे उत्तराखंड राज्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।

अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम:
1- समस्त पर्यटन इकाईयों में रंगोली एवं दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था की जाए।
2- समस्त पर्यटन इकाईयों द्वारा अपने प्रतिष्ठान तथा आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है।
3- “सेवा संकल्प दिवस अभियान” से संबंधित बैनर एवं प्रचार सामग्री उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाएं।
4- सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने होटल एसोसिएशन, बजट होटल एसो., राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति, देवभूमि धर्मशाला प्रबंध समिति, ट्रेवल एसोसिएशन, होम स्टे, समस्त पर्यटन इकाईयां/होटल/गेस्ट हाउस/रिजोर्ट/आश्रम/धर्मशाला, होटल राही/अलकनंदा GMVN और सुलभ इंटरनेशनल सहित सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी इकाईयों/संस्थानों में उक्त कार्यक्रम आयोजित करें और फोटो/वीडियो कार्यालय के ईमेल dtdoharidwar@yahoo.com अथवा व्हाट्सएप 9412076849 पर उपलब्ध कराएं।

SevaSankalpAbhiyan #UttarakhandTourism #Haridwar #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *