Ganga News 24
हरिद्वार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, थीम – हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी
हरिद्वार, 09 सितम्बर 2026 (Ganga News 24) – महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ विकास भवन रोशनाबाद में हुआ। सहयोगी संस्था IGD एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा ने किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की डॉ. सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया मौजूद रहे। मंच संचालन संतोष रावत ने किया।

इस वर्ष की थीम – हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी
पोषण माह का संदेश – “गरम भोजन, विविध आहार – पोषण का बेहतर आधार”

मुख्य आकर्षण –
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पौष्टिक आहारों के स्टॉल लगाए – बाजरा, मूंग दाल, साबुत अनाज, गुड़-चना
- किशोरियों के लिए “तेजस्विनी टॉक” – संदेश “गुड़ चना खाओ, एनीमिया भगाओ”
- IGD द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
- प्रथम फाउंडेशन की कम्युनिटी लाइब्रेरी का CDO द्वारा उद्घाटन
- गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार
- किशोरियों को पोषण किट एवं छाता वितरित
अधिकारियों ने कहा – पोषण केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जनभागीदारी का विषय है। आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं-बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रमुख संदेश –
- हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी
- गुड़-चना का आहार, रोगों पर करे प्रहार
- सुपोषित परिवार – स्वस्थ समाज – उज्ज्वल भविष्य
– महिला एवं बाल विकास विभाग, हरिद्वार | Ganga News 24 – Kuldeep Sharma

