ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी

मनोज ठाकुर

कोतवाली रानीपुर

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी

कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमों ने दबिश देकर 03 वारंटियों को दबोचा

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा जनपद एवं गैर-जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को गठित पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 03 वारंटियों को उनके मस्कनों से हिरासत में लिया।

वारंटियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

नाम पता आरोपित

  1. रोहित काशीवाल पुत्र सुबोध कुमार काशीवाल, निवासी एल-87, शिवालिक नगर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
    सम्बन्धित वाद संख्या 10565/2025, धारा 138 एनआई एक्ट।
  2. सेवाराम पुत्र अतर सिंह, निवासी जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
    सम्बन्धित वाद संख्या 1110/2022, मु0अ0सं0 324/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
  3. सुखवीर पुत्र रधुवीर, निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
    सम्बन्धित वाद संख्या 3053/2018, धारा 323, 504, 506, 354 भादवि।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 चरण सिंह चौहान, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर
  2. हे0का0 प्रदीप
  3. का0 कुँवर राणा
  4. का0 सुरेन्द्र सिंह
  5. का0 उदय चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *