एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ZEE के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दर्ज किया ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का केस


नई दिल्ली | 05 सितंबर 2026 | GANGA NEWS 24

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ZEE के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दर्ज किया ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ज़ी नेटवर्क के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन पर LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) के साथ करीब ₹1,322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक LICHFL की शिकायत के आधार पर CBI ने इस मामले में सुभाष चंद्रा के अलावा पंकज सुरोलिया, अमीश पांड्या और राजीव ढोलकिया को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि 2018 से 2026 के बीच LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ 1,322 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई।

CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में है।

#SubhashChandra #CBIInvestigation #EsselGroup #FraudCase #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *