श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: पुलिस लाइन रोशनाबाद में हर्षोल्लास से मना जन्मोत्सव

हरिद्वार। 04-09-2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- जनपद के विभिन्न थानों द्वारा लगाई गई 24 मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
- डीएम मयूर दीक्षित सपरिवार और एसएसपी नवनीत सिंह ने दुर्गा मंदिर में लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की।
- रिक्रूट और PMS के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
- गायक विकास भारद्वाज, सूरज बंडवाल, संगीता ढोंडियाल व अज्जू तोमर के गानों पर दर्शक झूम उठे।
- देर रात्रि आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।
कार्यक्रम में एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

