देशभर के संपादकों और पत्रकारों को एक साझा मंच पर संगठित करने की दिशा में कार्य कर रहे एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सुनील कौशिक जी


एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया प्रकाशित करेगा देशव्यापी फोन डायरेक्टरी
देशभर के सदस्य संपादकों एवं पदाधिकारियों को एक मजबूत संपर्क सूत्र में जोड़ने की ऐतिहासिक पहल

नई दिल्ली। देशभर के संपादकों और पत्रकारों को एक साझा मंच पर संगठित करने की दिशा में कार्य कर रहे एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

क्लब की ओर से देशव्यापी “एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया फोन डायरेक्टरी” प्रकाशित की जाएगी, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्य संपादकों की संपर्क जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया जगत के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में देशभर के संपादकों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, त्वरित संपर्क और आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह डायरेक्टरी तैयार की जा रही है, ताकि क्लब से जुड़े प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कार्य कर रहे साथी संपादकों से सीधे संपर्क स्थापित करने में सुविधा हो।

उन्होंने कहा कि यह डायरेक्टरी केवल संपर्क विवरण का संकलन नहीं, बल्कि एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के मजबूत राष्ट्रीय नेटवर्क का दस्तावेज बनेगी। इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों, अभियानों और पत्रकार हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित संचार सुनिश्चित होगा।

डॉ. कौशिक ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं संबंधित संपादकों से अपील की है कि वे अपनी पूर्ण, सही एवं अद्यतन जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि डायरेक्टरी में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

सदस्य अपनी जानकारी में – पूरा नाम, पद, समाचार पत्र/न्यूज़ चैनल/डिजिटल मीडिया संस्थान का नाम, शहर एवं राज्य, मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप नंबर, ई-मेल आईडी तथा अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से भेजें।

जानकारी भेजने के लिए आधिकारिक माध्यम –
📱 व्हाट्सऐप नंबर: 9807750775
📧 ई-मेल: info@editorsclubofindia.com

डॉ. कौशिक ने कहा कि क्लब का लक्ष्य केवल सदस्य बनाना नहीं, बल्कि देशभर के संपादकों के बीच एक मजबूत और विश्वसनीय नेटवर्क तैयार करना है, जहां आवश्यकता के समय हर सदस्य दूसरे सदस्य तक आसानी से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *