लक्सर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार


लक्सर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, 4 सितंबर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान किशोरी को बहला-फुसलाकर आयोजन स्थल से दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और फरार चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *